Saturday, July 16, 2005

परिचय

Rajendra bahadur singh Rajan
10 जून 1954 को फत्तेपुर, रायबरेली(उ॰प्र॰) में जन्में राजेन्द्र बहादुर सिंह राजन हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं में सृजनरत हैं। आई॰आई॰टी॰ लि॰ रायबरेली में सहायक अभियन्ता श्री राजन की रचनाएँ राष्ट्रीय स्तर की अनेक पत्र–पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं। लगभग एक दर्जन संकलनों में भी आपकी रचनाओं को सम्मलित किया गया है। अनेक संस्थाओं द्वारा आपको पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है।
हाइकु दर्पण में आपकी हाइकु कविताओं का प्रकाशन होता रहता है।
इण्टरनेट पर प्रकाशित आपकी रचनाएँ-
'अनुभूति' पर गीत
प्रकाशित पुस्तकें–
* भर्तृहरि (खण्डकाव्य)
* हिमालय की पुकार (काव्य-कृति)
* चन्दन विष (उपन्यास)
* बादल के अलबेले रंग (बाल साहित्य)
* कदम्ब (हाइकु संग्रह)
* प्रायश्चित (उपन्यास)
* कविता की तलाश (काव्य संग्रह)
सम्प्रति- आई॰आई॰टी॰, रायबरेली (उ॰प्र॰) सहायक अभियन्ता पद पर कार्यरत।
सम्पर्क सूत्र-
ग्राम फत्तेपुर, पोस्ट–बेनी कामा
जिला-रायबरेली (उ॰प्र॰)
पिन-229402
मोबा॰ - 9838598360

0 Comments:

Post a Comment

<< Home